बरेली। दहेज की मांग बढ़ने से एक युवती ने खौफनाक कदम उठाते हुए आग लगा कर जान दे दी। भोजीपुरा थाना क्षेत्र के अंबरपुर गांव निवासी कासिम खां ने पिछले महीने अपनी बेटी 19 वर्षीय बेटी तबस्सुम की शादी भोजीपुरा के ही दीदार पट्टी गांव निवासी सिरोज खां के साथ तय की थी।
उन्होंने बताया कि कासिम खां का आरोप है कि लड़के वालों की बार-बार डिमांड बढ़ने लगी। मना करने पर सिरोज खां ने अपने बहनोई ताहिर खां, ताहिर की बहन शहाना बी और दलशेर खां उर्फ मुखिया के कहने पर रिश्ता तोड़ दिया। तबस्सुम रिश्ता टूटने से क्षुब्ध थी और रविवार शाम को उसने खुद को शौचालय में बंद करके अपने ऊपर डीजल छिड़क कर आग लगा ली। चीख पुकार सुनकर परिजन ने शौचालय का दरवाजा तोड़कर उसे निकाला। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गयी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिये भेजा।
भोजीपुरा के थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने सिरोज खां, ताहिर खां, शहाना बी और दलशेर खां के खिलाफ गैरइरादतन हत्या और दहेज मांगने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

Discover more about oral care at prodentin for teeth and see what makes it stand out.
Its structure is designed to feel direct, clear, and easy to navigate.
## Section 2
Another important factor is clarity, because clear messaging helps build confidence.
## Section 3
People often judge a website not only by how it looks but also by how useful it is.
## Section 4
For anyone studying oral wellness online, prodentim2026us.netlify.app provides a focused starting point.