https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR

ट्रक की टक्कर से कैंटर चालक गंभीर घायल

Spread the love




काशीपुर। कुंडा थाना क्षेत्र के शिवराजपुर पट्टी इलाके में देर रात पुलिस चौकी के समीप भूसी से ओवरलोड एक ट्रक
ने सड़क किनारे खड़े कैंटर में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कैंटर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार देर रात्रि लगभग 11 बजे कुंडा थाना क्षेत्र में शिवराजपुर पट्टी पुलिस चौकी के समीप कार्यरत कुछ लड़कों ने उध्सर से होकर गुजर रहे कैंटर को रोक लिया। कैंटर चालक से बातचीत हो रही थी कि इसी बीच भूसी से ओवरलोड ट्रक के चालक ने पीछे से कैंटर में टक्कर मार दी, जिससे आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान चालक बुरी तरह लहूलुहान हुआ। केबिन का हिस्सा पूरी तरह टूट जाने के कारण चालक केबिन में फंस गया जिसे घंटों की अथक मशक्कत के बाद बाहर निकालकर तत्काल उपचार के लिए मुरादाबाद रोड स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत लगातार नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने भूसी से लदे ट्रक को कब्जे में लिया है।

13 thoughts on “ट्रक की टक्कर से कैंटर चालक गंभीर घायल”

  1. For users interested in online gambling entertainment, goospin may be worth researching alongside other casino platforms offering slot machines, table games, promotions, and various options for managing a gaming account.

  2. One of the best things about this post is how accessible and balanced the tone feels, because it creates a more positive atmosphere for readers who want to engage with the discussion and share their own thoughts.

    fast paying casinos

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *