Aaj Ki Kiran

मोबाइल टावर पर करंट से युवक की मौत

Spread the love


काशीपुर। महुआखेड़ागंज स्थित एक मोबाइल कम्पनी के टावर पर आज सुबह काम करते समय करंट लगने से झुलसकर एक युवक की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार जनपद मुरादाबाद के गांव हाथीपुर बहाउद्दीन थाना बिलारी निवासी 28 वर्षीय गौरव चौधरी पुत्र मेघराज सिंह यहां काशीपुर में बैशाली कालोनी में एक किराए के मकान में रहकर महुआखेड़ागंज में स्थित एक मोबाइल कम्पनी के टावर पर काम करता था। आज सुबह करीब 4ः30 वह टावर पर बैटरी लगा रहा था। इस बीच वह करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गया। अस्पताल पहुंचाने से पहले ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक विवाहित था और उसके एक बर्ष का पुत्र कृष्णा व एक तीन साल की बेटी सिया है। हादसे के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *