Aaj Ki Kiran

आबकारी व पुलिस टीम ने संयुक्त रुप से छापा मारकर 60 लीटर अवैध शराब के साथ एक को दबोचा

Spread the love


अनिल शर्मा

ठाकुरद्वारा( मुरादाबाद )

जिलाधिकारीव वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व उप आबकारी आयुक्त के निर्देशन व जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में जनपद – मुरादाबाद में अवैध शराब के निर्माण,बिक्री व तस्करी को पूर्ण रूप से समाप्त किये जाने हेतु चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत आबकारी एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा ठाकुरद्वारा के अंतर्गत ग्राम मलपुरा लक्ष्मी पुर में छापा मारकर दबिश देकर एक अभियुक्त के कब्जे से प्लास्टिक की पारदर्शी थैलियों में छिपाकर रखी गई लगभग 60 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार कर लिया । पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम फकीरा पुत्र ज्ञानचंद बताया थाना ठाकुरद्वारा में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराते हुए जेल भेज दिया गया। टीम में आबकारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह, पुलिस उप निरीक्षक जितेंद्र गौतम तथा पुलिस व आबकारी हमराह सम्मिलित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *