श्रीराम मन्दिर निर्माण कार्य के दो वर्ष पूर्ण होने पर धर्मयात्रा महासंघ ने निकाली शोभायात्रा

Spread the love




काशीपुर। अयोध्याधाम में श्रीराम मन्दिर निर्माण कार्य के दो वर्ष पूरे होने पर राम भक्तों ने शोभायात्रा निकाली। साथ ही महाराणा प्रताप चौक पर 501 दीप प्रज्वलित किए। शुक्रवार की सायं धर्म यात्रा महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री कृष्ण कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में विभिन्न धार्मिक संगठनों के लोगों ने मोहल्ला किला से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में राम भक्त भजन कीर्तन करते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा मुख्य बाजार से होते हुए कोतवाली पहुंची यहां से जेल रोड, रतन सिनेमा रोड, नगर निगम रोड होते हुए वापस एमपी चौक पहुंची। जहां सैंकड़ों राम भक्तों ने दीप प्रज्वलित किए। साथ ही धर्मयात्रा महासंघ द्वारा प्रसाद बांटा गया। शोभायात्रा में सबसे आगे भगवा पताका लिये विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, गुरविन्दर सिंह चण्डोक, पुष्कर सिंह बिष्ट चल रहे थे। शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। शोभा यात्रा में शरद कश्यप एडवोकेट, प्रभाकर सारस्वत, जय प्रकाश सिंह,  श्याम सिंह चौहान, पार्षद मनोज जग्गा, राजकुमार सेठी, क्षितिज अग्रवाल, मदन मोहन गोले, राजकुमार यादव, सुरेश चन्द्र गुप्ता, डॉ. महेश अग्निहोत्री, अश्वनी शर्मा, गंधार अग्रवाल, चक्रेश जैन, अशोक धीमान सहित सैंकड़ों लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hello