भारत के संकेत महादेव ने राष्ट्रमण्डल खेलों में जीता रजत

Spread the love

बर्मिंघम। भारत के संकेत महादेव सरगर ने राष्ट्रमण्डल खेलों की वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में रजत पदक जीता है। यह भारत का इन खेलों में पहला पदक है। संकेत ने पुरुषों के 55 किलोग्राम भारवर्ग में यह रजत पदक जीता। संकेत 248 किलोग्राम वजन ही उठा पाये। उन्हें क्लीन एंड जर्क के तीसरे प्रयास में हल्की चोट लगी जिसके कारण उनका स्वर्ण पदक जीतने का सपना टूट गया। संकेत ने स्नैच में 113 और क्लीन एंड जर्क में 135 किलोग्राम वजन उठाया। वहीं मलेशिया के बिन कासदान मोहम्मद अनीक ने कुल 249 किलोग्राम वजन उठाकर स्वर्ण हासिल किया।
संकेत ने पिछले साल दिसंबर में खेलों में भी स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने तब स्नैच में 113 किलोग्राम का वजन उठाकर स्वर्ण हासिल किया था। इसी के आधार पर उन्हें इस बार राष्ट्रमण्डल खेलों में सीधे प्रवेश मिला। वह यूथ गेम्स 2020 और खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2020 में भी चैंपियन रहे थे। राष्ट्रमण्डल खेलों के इतिहास में वेटलिफ्टिंग में भारत ने अब तक कुल 126 पदक जीते हैं और वह पदकों के मामले में दूसरे स्थान पर है। भारत से ज्यादा 159 पदक केवल ऑस्ट्रेलिया ने जीते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hello