Aaj Ki Kiran

आकाशीय बिजली गिरने से हुई चाचा-भतीजा की मौत

Spread the love


कोरबा। आकाशीय बिजली गिरने से अलग-अलग घटनाओं में से एक घटना में चाचा-भतीजा की मौत हो गई। वहीं दूसरी और महिला और 8 साल का बच्चा भी झुलस गए हैं। मरने वालों में 14 साल का बच्चा भी शामिल है। वह अपने चाचा के साथ मछली पकड़ने के लिए गया था। महिला और बच्चे को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। तीनो हादसे बांगो, बांकीमोंगरा और सिटी कोतवाली क्षेत्र में हुए हैं।बांकीमोंगरा क्षेत्र के भद्रापारा निवासी रामसिंह धनवार (26) अपने 14 साल के भतीजे घुड़देवा निवासी बैसाखू के साथ शाम करीब 6 बजे मछली पकड़ने गया था। दोनों घर लौटने की तैयारी कर ही रहे थे। इसी दौरान गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने लगी। इससे पहले कि दोनों वहां से लौटते आकाशीय बिजली उनके ऊपर गिरी। सूचना मिलने पर पुलिस उन्हें अस्पताल लेकर पहुंची, लेकिन वहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

One thought on “आकाशीय बिजली गिरने से हुई चाचा-भतीजा की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *