ठाकुरद्वारा। एक ठग ने दर्जनों महिलाओं को झांसे में लेकर उनका ई-श्रम कार्ड आधार कार्ड से लिंक कराने के नाम पर बैंक खाते से प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर आया पैसा उड़ा दिया। ठगी की शिकार आधा दर्जन महिलाओं ने कोतवाली में धरना देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। नगर के एक युवक ने मोहल्ला जाटवान में पहुंचकर महिलाओं को झांसा दिया कि उनके खाते में तभी पैसा आएगा जब वे अपने ई-श्रम कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कराएंगी। आरोपी ने जाटवान मोहल्ला निवासी सुमन पत्नी राकेश के खाते से प्रधानमंत्री आवास योजना के आये छह हजार रुपये, पिंकी पत्नी निर्मल के खाते में आये 1100 रुपये, रेखा पत्नी प्रमोद के खाते में आये 10 हजार रुपये, बंटी पुत्र राम सिंह के खाते में आये 12 हजार रुपये सहित दर्जनों महिलाओं के खातों से लाखों रुपये उड़ा दिए। महिलाओं ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। गुस्साई महिलाओं ने कोतवाली पहुंचकर धरना दे दिया। उन्होंने मांग की कि आरोपी को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। पुलिस ने आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।

Highly recommend this to anyone looking for reliable information on this subject, the writing is trustworthy, well-sourced, and communicated in a very approachable manner.
A well-researched and thoughtfully presented piece that earns the reader’s trust through its honesty, depth, and the obvious care that has gone into every aspect of its creation.
I have recommended this article to three different people already today because it explains the topic better than anything else I have found on the internet so far.
Excellent resource that I will be returning to regularly, the depth of coverage combined with the accessible writing style makes it suitable for both beginners and experienced readers.
This piece is a masterclass in how to write informative content that actually engages the reader, I was hooked from the opening paragraph right through to the conclusion.