https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR

साइकिल चोर को पकड़कर पुलिस को सौंपा

Spread the love



काशीपुर। साइकिल चोरी करते युवक को रंगेहाथ दबोचकर पुलिस के हवाले किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
मौहल्ला कटरामालियान निवासी रजत कुमार पुत्र किशन लाल ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सोमवार को उसकी साइकिल घर के बाहर खड़ी थी। खिड़की से नजर बाहर गई तो देखा कि एक लड़का उक्त साइकिल ले जा रहा था। रजत नेे अपने भाई विशाल की मदद से लड़के को पकड़ लिया और पूछताछ के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 380/411 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त नई सब्जी मण्डी निवासी अनुज तोमर पुत्र जसपाल सिंह बताया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *