Aaj Ki Kiran

पार्टी के साथ गद्दारी करने वालों के विरूद्व हो कार्यवाही: चीमा

Spread the love



काशीपुर। पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा ने आज अपने कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के गद्दारों को मंच पर बैठा कर सम्मानित किया जा रहा है, जबकि उन्हें पार्टी में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि वह अपनी आत्मा से स्वयं पूछे कि क्या वह भाजपा के सच्चे शुभचिंतक हैं? जो कृत्य उन्होंने पिछले विधानसभा चुनाव में किया है उससे पार्टी के पदाधिकारी ही नहीं बल्कि कार्यकर्ता भी मानने को तैयार नहीं है।
पूर्व विधायक चीमा ने कहा कि काशीपुर की जनता का कहना है कि पार्टी के साथ गद्दारी करने वाले के खिलाफ संगठन बड़े पदाधिकारियों को संज्ञान लेना चाहिए और उनको पद मुक्त किया जाना चाहिए। एक प्रश्न का उत्तर देते हुए चीमा ने कहा कि जब तक इन गद्दारों के खिलाफ संगठन कोई कार्रवाई नहीं करता, तब तक वह आवाज उठाते रहेंगे। पूर्व विधायक ने कहा कि नगर निगम पूर्व में लग रहे खड़कपुर देवीपुरा एवं ढकिया गुलाबों में हाट बाजार एवं पांच अन्य स्थानों पर साप्ताहिक हाट बाजार लगवा कर ठेके पर देने जा रहा है। नगर निगम की इस कार्यवाही का शहर के व्यापारी भी विरोध कर रहे हैं। हाट बाजार लगने एवं उनकी वसूली ठेके पर देने से चोर बाजारी को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही शहर मंे गुंडों को फिर से आने का मौका मिल जाएगा। प्रेस वार्ता के दौरान कृष्ण कुमार अग्रवाल एडवोकेट, भाजपा महानगर अध्यक्ष मोहन बिष्ट, नगर महामंत्री रजत सि(ू भी मौजूद थे।

One thought on “पार्टी के साथ गद्दारी करने वालों के विरूद्व हो कार्यवाही: चीमा

  1. Узнайте на адаптер питания или драйвер что купить, чем отличается блок питания от LED-драйвера и как правильно выбрать источник питания для светодиодной ленты.
    Сайт Blok-pitaniya-i-led-lenti.netlify.app рассказывает о подборе блоков питания и светодиодных лент для бытовых и рабочих пространств.

    ### Раздел 2. Выбор оборудования

    Перед приобретением ленты необходимо оценить её напряжение, энергопотребление, цвет и уровень защиты.

    ### Раздел 3. Подключение и безопасность

    Ошибки при соединении иногда становятся причиной нестабильного свечения, нагрева и повреждения деталей.

    ### Раздел 4. Практическая польза сайта

    Надёжные сведения имеют особое значение, если монтаж подсветки выполняется своими силами.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *