Aaj Ki Kiran

लापता किशोरी बरामद कर परिजनों को सौंपी

Spread the love



काशीपुर। संदिग्ध परिस्थितियों में लापता किशोरी को पुलिस ने बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
कुंडा थाना क्षेत्र के गांव इस्लामनगर निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि उसकी 16 बर्षीय पुत्री 5 जून को रात्रि करीब 8 बजे घर से बिना बताये कहीं चली गयी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने हरियावाला इस्लाम नगर रोड से ग्राम पैगा निवासी नाजिर हुसैन पुत्र मंगलू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से किशोरी को बरामद कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने नावालिग के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता किशोरी के बयानों के आधार पर पुलिस ने आरोपी का धारा 363, 366, 376 आईपीसी तथा 3/4 पोक्सो एक्ट में चालान कर न्यायालय में पेश किया है। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *