https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR

अस्पताल में माँ टॉयलेट गई, नवजात को बैग में भरकर उठा ले गया युवक

Spread the love


टीकमगढ़। टीकमगढ़ के जिला अस्पताल में एक माह का बच्चा चोरी हो गया। यह घटना तब हुई जब मंगलवार सुबह चार बजे बच्चे की माँ टॉयलेट गई थी। इसका फायदा उठाकर अज्ञात व्यक्ति महिला वार्ड से बच्चा उठा ले गया। घटना के बाद सामने आए सीसीटीवी में एक युवक तेजी से काला बैग ले जाते दिख रहा है। उसके पीछे एक महिला भी भागते हुए नजर आई। कोतवाली टीआई वीरेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि जिले के लिधौरा थाना क्षेत्र के सतुगवां गांव निवासी 50 वर्षीय पार्वती कुशवाह ने एक महीने पहले बच्चे को जन्म दिया था। अधिक उम्र में बच्चा होने के चलते स्वास्थ्य खराब था। पिछले एक माह से नवजात के साथ महिला अस्पताल में ही भर्ती है। गत सुबह तकरीबन चार बजे महिला टॉयलेट चली गई। इसी बीच आरोपी बच्ची को उठाकर लेकर फरार हो गया। जब महिला लौट कर आई और उसे पलंग पर बच्चा नहीं मिला तो उसने अपने पति गोला कुशवाहा को बताया। अस्पताल प्रबंधन और पुलिस ने जब डिलीवरी वार्ड में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगलवाये तो उसमें एक व्यक्ति काले रंग का बैग लेकर भागते हुए नजर आया। उसके पीछे एक महिला भी जाते हुए दिखी। वार्ड में करीब दस महिलाएं भी एडमिट हैं। बावजूद इसके आरोपी बच्चा चुराने में सफल हो गया। जांच के दौरान यह पता चला कि बीते कुछ दिनों से एक दंपती पार्वती और उसके पति से बच्चा खरीदने की मांग कर रहे थे, लेकिन उन्होंने अपना बच्चा देने से मना कर दिया। सोमवार रात भी कुछ लोग पीडि़त दंपति से इस थाने में चर्चा करते देखे गए। पुलिस ने उस दंपति की भी तलाश कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *