काशीपुर। मुकेश हत्याकांड में पुलिस ने तीसरे अभियुक्त पप्पू को भी गिरफ्तार कर लिया है। यूपी के आगरा जिले के थाना कमलानगर निवासी मुकेश कुमार ;24द्ध पुत्र वीर बहादुर पिछले तीन वर्षों से कचनालगाजी में अपनी ससुराल में रह रहा था। शादी के चार वर्ष बाद ही पत्नी उर्मिला के दबाव में वह काशीपुर आ गया था। उर्मिला की शादी से पहले से ही फैजान के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। मुकेश बीती 30 अप्रैल को ही पैतृक गांव से लौटा था। उसी रात उसकी मां मुन्नी से फोन पर बात हुई थी। अगले दिन वह अचानक गायब हो गया। मां की तहरीर पर पुलिस ने 13 मई को उसकी गुमशुदगी दर्ज की थी। खोजबीन करती पुलिस ने मुकेश की हत्या के मामले में उसकी पत्नी और प्रेमी फैजान को गिरफ्तार किया था। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने मानपुर स्थित गुरुद्वारे के पीछे ढेला नदी से मृतक मुकेश का शव बरामद किया था। पुलिस की जांच पड़ताल में इस मामले में एक अन्य आरोपी हरजिंदर सिंह उर्फ पप्पू पुत्र स्व. खड़क सिहं की भूमिका प्रकाश में आई है। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में पप्पू ने बताया कि हत्या करने के लिए फैजान ने उसे रूपये दिये थे। पुलिस ने उसके कब्जे से साढ़े तीन हजार रूपये व मोबाइल बरामद किया है। टीम में एसएसआई प्रदीप मिश्रा, एसआई कपिल काम्बोज, महिला एसआई रूबी मौर्या, कां. हरि शंकर व सुरेन्द्र सिंह तथा एसओजी के उपनिरीक्षक रविन्द्र सिंह, कां. दीवान बोरा, प्रदीप विष्ट, कैलाश तोम्क्याल व दीपक कठैत शामिल थे।