काशीपुर। देह व्यापार में संलिप्त होटल मालिक को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कुंडा पुलिस एवं जनपद उधम सिंह नगर की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की प्रभारी निरीक्षक श्रीमती बसंती आर्य के नेतृत्व में विगत दिनो सरवरखेड़ा क्षेत्रांतर्गत मंडी चैकी के निकट स्थित होटल पैराडाइज से सात युवकों व दो नाबालिग समेत आठ युवतियों को देह व्यापार के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। होटल स्वामी वेदप्रकाश चैहान एवं उनकी पत्नी की भी अपराध में संलिप्तता पाई गई थी, जिनकी तलाश की जा रही थी। पकड़े गए युवक-युवतियों के पास आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई थी। पुलिस के मुताबिक, नाबालिग से उनकी मां ही होटल मालिक वेदप्रकाश चैहान के साथ मिलकर देह व्यापार का कार्य करवाती थीं। इनकी मां भी गिरफ्तार हुई थीं वहीं, दोनों नाबालिग को अभिरक्षा में वन स्टाॅप सेंटर रुद्रपुर भेजा गया था। प्रकरण के संबंध में थाना कुंडा में अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम की धारा 3/4/5/6/7/8/9, 354 आईपीसी व 7/8/16/17 एवं पोक्सो एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था। पकड़े गए सभी व्यस्क अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजा जा चुका है। वहीं, फरार चल रहे अभियुक्त होटल स्वामी वेदप्रकाश चैहान पुत्र स्व. रघुनंदन चैहान को मुखबिर की सूचना पर क्षत्रिय नगर से गिरफ्तार किया गया है।

Seo оптимизация и продвижение сайтов — можно ли делать всё самостоятельно?
Как создание сайтов для медицинской ниши учитывает юридические требования?
Как структура сайта влияет на seo продвижение молодого сайта?