काशीपुर। पूर्व छात्र संघ सचिव एवं व्यवसाई 40 वर्षीय मोहित गांधी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह अपने पीछे नाबालिक पुत्र एवं पुत्री को छोड़ गए। उनका अंतिम संस्कार स्थानीय श्मशान घाट पर धार्मिक परंपराओं के साथ संपन्न हुआ।
छात्र राजनीति में लंबे समय तक सक्रिय मोहित गांधी पिछले कुछ समय से लीवर संबंधी बीमारी से पीड़ित थे। उनका इलाज दिल्ली में चल रहा था। बृहस्पतिवार रात्रि उनका निधन हो गया। श्री गांधी राष्ट्रीय छात्र संगठन कांग्रेस के काशीपुर महानगर अध्यक्ष पद पर भी कार्यरत रहे हैं। उनके निधन पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एड. हरीश कुमार सिंह, विमल गुड़िया, कांग्रेस प्रदेश सचिव अलका पाल, मनोज जोशी, जितेंद्र सरस्वती, एड. अजय शर्मा, कमल गुजराल, भाजपा नेता श्याम अरोरा, लवीश अरोरा, सर्वेश शर्मा शशि, एड. सौरभ शर्मा देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन मंत्री आशीष अरोरा बाॅबी आदि सहित कई सामाजिक संगठनों के लोगों ने अपनी श्र(ांजलि दी।