काशीपुर। थाना कुंडा पुलिस एवं जनपद उधम सिंह नगर की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की प्रभारी निरीक्षक श्रीमती बसंती आर्य के नेतृत्व में मण्डी पुलिस चौकी के निकट स्थित होटल पैराडाइज से सात युवक एवं आठ युवतियों को देह व्यापार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार होटल स्वामी वेदप्रकाश चौहान एवं उनकी पत्नी की अपराध में संलिप्तता पाई गई है, जिनकी तलाश की जा रही है। पकड़े गए युवक-युवतियों के पास से कई आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है। पकड़ी गई युवतियों में दो नाबालिग हैं जिनसे उनकी मां ही देह व्यापार का कार्य करवाती थीं। दोनों नाबालिग को उचित अभिरक्षा में दिया गया है। मामले में थाना कुंडा ने अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम की धारा-3/4/5/6/7/8/9, 354आईपीसी व 7/8/16/17 एवं पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पकड़े गए सभी व्यस्क अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

trezviy vibor http://www.detkiportal.ru/vyvod-iz-zapoya-v-donecke-anonimno/ .
trezviy vibor https://kuban-mama.ru/wp-prochee/vyvod-iz-zapoya-v-rostove-na-donu.html/ .
trezviy vibor http://www.gbuzrk-vpb.ru/narkolog-na-dom-v-peterburge// .
trezviy vibor http://www.xn--80acbhftsxotj0d8c.xn--p1ai/vyvod-iz-zapoya-v-peterburge// .