रुद्रपुर। क्षेत्र की एएनएम गंगा जोशी का चयन फ्लोरेंस नाइटेंगल अवॉर्ड के लिए हुआ है। एएनएम गंगा जोशी क्षेत्र में लगातार आमजन को अभियान चलाकर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करती रही हैं। इसके अलावा सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती हैं। एएनएम जोशी ने कुंभ मेले में भी उत्कृष्ट कार्य किए थे। जिसके चलते उन्हें मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित भी किया जा चुका है। इस बीच उनकी कार्यशैली को देखते हुए दिल्ली से आई टीम ने उनका चयन राष्ट्रपति सम्मान के लिए किया है। उन्हें जल्द पुरस्कृत कर सम्मानित किया जाएगा। उनकी इस उपलब्धि पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनीता रतूड़ी, डॉ. सुषमा नेगी,डॉ. बीपी सिंह, डॉ. ममता सिंह, डॉ. पीके ठाकुर, डॉ. आईए खान, डॉ. अमित बंसल, डॉ. सोनाक्षी शर्मा, डॉ. संदीप मिश्रा, डॉ. सयैद अब्बास, डॉ. कलीम अहमद आदि ने उन्होंने बधाई देकर शुभकामनाएं दी।