https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR

शादीशुदा प्रेमी के साथ प्रेमिका ने जहर खाकर जान दी

Spread the love

बुलंदशहर। शादीशुदा प्रेमी के साथ प्रेमिका ने जहर खाकर जान दे दी। दोनों बदहवास हालात में पड़े मिले। जबतक राहगीर उन्हें अस्पताल पहुंचाते उससे पहले युवती ने दम तोड़ दिया, जबकि प्रेमी की अस्पताल में मौत हो गई। जिससे परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। एक मोहल्ला निवासी शादीशुदा युवक (24) का मोहल्ले की ही युवती (20) से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक युवती के पड़ोस में रहता था। युवक से प्रेम संबंधों की जानकारी होने पर युवती के परिजन ने विरोध किया लेकिन युवक और युवती नही माने। बताया जाता है कि सोमवार को युवती कोचिंग के लिए घर से निकली थी। युवक युवती बाइक से फरार हो गए। सोमवार देर शाम चोला क्षेत्र में गांव बिरोड़ी गेट के पास प्रेमी युगल राहगीरों को बदहवास अवस्था में मिले।

9 thoughts on “शादीशुदा प्रेमी के साथ प्रेमिका ने जहर खाकर जान दी”

  1. The puzzle format turns dictionary-distance hints into a short daily challenge. Fans of word puzzles can practice the before-and-after clue system at their own pace. b6426692.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *