Aaj Ki Kiran

युवक की मौत मामले में ट्रैक्टर चालक गिरफ्तार

Spread the love



काशीपुर। तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर बाइक सवार एक युवक की मौत के मामले में पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली के चालक अनिल कुमार पुत्र प्रेम चन्द्र निवासी ढकिया न. 1 कुण्डेश्वरी का गिरफ्तार कर लिया है। बताते चलें कि ग्राम जगतपुर स्थित राज कालोनी निवासी वेदराम पुत्र इंदर सिंह बुधवार की शाम अपनी बाइक से घर लौट रहा था। शिवनगर मोड़ पर हादसा हो गया। ट्राॅली का खुला डाला बाइक सवार वेदराम के सिर पर लग गया इससे वह बाइक समेत सड़क पर गिर पड़ा। सिर से अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। मृतक वेदराम के भाई जत्तर सिंह की तहरीर पर पुलिस ने ट्रैक्टर चालक अनिल कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।  सीओ वीर सिंह ने बताया कि चालक अनिल को गिरफ्तार कर लिया गया है।

One thought on “युवक की मौत मामले में ट्रैक्टर चालक गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *