95 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ्तार

काशीपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा नशे के विरु( चलाए गए अभियान के तहत कोतवाली काशीपुर द्वारा गठित पुलिस टीम द्वारा विगत दिवस चैकिंग के दौरान पोस्टमार्टम हाउस कब्रिस्तान के पास काली बस्ती पर फरीद खां उर्फ बाबू पुत्र फारुख खां निवासी मझरा अंसार मेडिकल के पास कोतवाली काशीपुर को स्कूटी नंबर यूके 06 वाई- 4156 में अवैध रूप से चरस ले जाते हुए गिरफ्तार कर लिया किया गया तथा मौके पर अभियुक्त के कब्जे से एक प्लास्टिक की पन्नी में कुल 95 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। उसके विरु( धारा 8/20 /60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। पुलिस टीम में उप निरीक्षक देवेंद्र मेहता व उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह सामंत मय हमराही कर्मचारियों के साथ मौजूद थे।
