Aaj Ki Kiran

75 किलो गौमांस के साथ एक गिरफ्तार, दूसरा फरार

Spread the love



काशीपुर। पुलिस ने बाइक सवार एक युवक को प्रतिबंधित गौमांस के साथ गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरा फरार हो गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
जानकारी के अनुसार कुण्डा थानाध्यक्ष दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में उपनिरीक्षक नरेन्द्र कुमार, कांस्टेबल कैलाश काला व होमगार्ड रामअवतार लावनिया अस्पताल के पास आने वाली कच्ची सड़क पर मण्डी चौकी के निकट खड़े थे कि दो व्यक्ति डिस्कवर बाइक सख्यां यूपी-21 जेड 4202 से आते दिखाई दिये, जो पुलिस को देखकर मुड़ने का प्रयास करने लगे, एक युवक बाइक से उतरकर भाग गया तथा पीछे बैठा युवक सलमान पुत्र अतीक निवासी शमशानघाट के पास ताज कालोनी काशीपुर को मौके से पकड़ लिया, जिसके पास एक पोटली में 75 किलो प्रतिबंधित गौमांस बरामद हुआ, जिसके द्वारा भागे गये युवक का नाम ताज निवासी शमशानघाट के पीछे ताज कालोनी काशीपुर बताया गया। पुलिस ने दोनों के विरू( धारा 3/5/11;1द्ध उत्तराखण्ड गौवंश संरक्षण अधिनियम 2007 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *