काशीपुर। नशे के विरू( अभियान चलाती पुलिस ने कल रात भी 50 पेटी अवैध शराब के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है तथा अभियुक्त के घर से 22 पेटी कुल 72 पेटी शराब बरामद की गई है।
बता दें कि क्षेत्र में अवैध शराब की बरामदगी हेतु चलाये गये अभियान के अर्न्तगत एसपी चंनद्रमोहन के निर्देशन में एक पुलिस टीम का गठन किया गया था। उक्त टीम द्वारा सीओ काशीपुर वीर सिंह के नेतृत्व में एसओजी काशीपुर व पुलिस की एक टीम ने मंगलवार रात को 50 पेटी अंग्रेजी शराब मैकडवल नं. 1 कुल 600 बोतलें बरामद करते हुए 3 अभियुक्तों को बोलेरो वाहन संख्या यूके 06 एएक्स 7200 से 20 पेटी तथा एक इसूजू वाहन संख्या पीबी 07 बीजी 0989 से 30 पेटी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। वहीं 2 अभियुक्त मौके का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहे।
सीओ वीर सिंह ने बताया कि जब फरार हुए मुख्य अभियुक्त गुरविन्दर सिंह की गिरफ्तारी हेतु उसके घर ग्राम पहाड़पुर में बाजपुर पुलिस द्वारा दबिश दी गयी तो अभियुक्त गुरविन्दर अपने घर से 22 पेटी अरुणाचल प्रदेश मार्का शराब को हटाने की तैयार करते पाया गया। परन्तु रात में पुलिस वाहनों के आने का आभास होते ही मौके से भाग निकला। बाजपुर पुलिस द्वारा अभियुक्त गुरविन्दर के घर से 22 पेटी शराब बरामद की गई है।

сопровождение программы 1с сопровождение программы 1с .
стерилизатор плазменный plazmennye-sterilizatory.ru .