Aaj Ki Kiran

7 वर्ष से लापता भाई बहन को मिल गया

Spread the love

बहन अपने भाई को पाकर रोइ अनिल शर्मा

आजमगढ़ ( उत्तर प्रदेश ) इसे चमत्‍कार कहें या वक्‍त का तकाजा, लेकिन जिसे पूरी तरह जिंदगी से अलहदा मान बिसराने की तैयारी थी वह भाई अचानक ही बहन को अनजान के जरिए महाराष्‍ट्र में मिल गया। सात साल से लापता भाई के मिलने की सूचना पर बहन महाराष्ट्र पहुंची और अपने भाई की जानकारी ली। बहन ने बताया कि घर से सात साल पूर्व गायब होने के बाद काफी तलाश हुई मगर कोई शिनाख्‍त नहीं हो पाने के बाद बहन भी भाई को मानो भूल चुकी थी। अचानक एक दिन महाराष्‍ट्र से किसी व्‍यक्ति ने पहचान के लिए वीडियो काल की तो शिनाख्‍त हो गई।

वहीं पिछले सात वर्ष से गायब भाई के मिलने की सूचना पर बहन महाराष्ट्र पहुंच गई और भाई को सामने देखकर उसकी आंखें बरस पड़ीं। बछवल निवासी 50 वर्षीय गोरख सिंह पुत्र स्व. राजेन्द्र सिंह पिछले सात वर्ष से गायब था, जो अपने बहनोई महेंद्र सिंह पुत्र धर्मनाथ सिंह उर्फ धर्मू सिंह निवासी रायपुर काजीमली थाना क्षेत्र मेंहनगर के यहां जन्म के बाद से ही निवास करता था। पिछले सात वर्ष से गायब होने के बाद काफी तलाश की गई लेकिन नहीं मिलने पर बहन बहनोई खोजबीन कर घर बैठ गए। गायब गोरख सिंह परिवार में एकलौता था जिसके गायब होने से बहनोई ,बहन परेशान थे। भटकते भटकते गोरख महाराष्ट्र प्रांत पहुंच गए।

वहीं शुक्रवार को महाराष्ट्र प्रांत के लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्टेशन पर उतर प्रदेश के सुल्तानपुर निवासी राय चांदपुर वीरसिंह पुर तहसील -जयसिंह पुर दिव्यांशु त्रिपाठी जो महाराष्ट्र प्रांत में राष्ट्रीय सनातन महासभा भारत महाराष्ट्र में प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात हुई। बताया कि वह खाने के लिए रुपये मांग रहे थे, तो उसने मानवीयता दिखाते हुए खाना खिलाया, इसके बाद पूछताछ किया तो पता चला कि वह आजमगढ़ के हैं।

वहीं आजमगढ़ के लोगों से सम्पर्क कर सूचना बहनोई के घर दिया, वीडियो कालिंग से देख बहन रामा सिंह रोने लगींं। इसके बाद अल सुबह शनिवार को महाराष्ट्र के लिए बहन रवाना हो गईं। रविवार को जैसे ही महाराष्ट्र पहुंची तो बहन रामा सिंह ,अपनी बिटिया वीनू सिंह व दामाद यशवंत सिंह के साथ त्रिपाठी के घर पहुंचकर अपने दामाद के आवास पर ले आईं।

2 thoughts on “7 वर्ष से लापता भाई बहन को मिल गया

  1. Discover more about oral care at prodentim bad reviews and see what makes it stand out.
    Many people prefer reliable explanations before making any choice about a wellness-related product or service.

    ## Section 2

    That convenience can improve the overall experience for a first-time visitor.

    ## Section 3

    A site that reduces confusion can leave a stronger impression on careful readers.

    ## Section 4

    That combination can make the site memorable for visitors who value simplicity.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *