काशीपुर। शहर में बढ़ते यातायात और अव्यवस्था को देखते हुए एआरटीओ एके झा ने सीपीयू समेत तीन टीमों के साथ शहर के अलग-अलग जगह वाहनों और ई-रिक्शा का चालान काटा। एआरटीओ ने चैती चैराहा, चीमा चैराहा, एमपी चैक और रामनगर रोड पर तीन टीमों के साथ वाहनों के चालान किए। इनमें से 47 ई-रिक्शा समेत 50 वाहनों का चालान काटा गया। एआरटीओ एके झा ने बताया कि शहर में ई-रिक्शा की अनियमतताओं के चलते ये अभियान चलाया गया। इसमें 15 ई-रिक्शा बिना पंजीकरण, बिना लाइसेंस, बिना बीमा और बिना कर होने के चलते सीज भी किए गए। बताया की यह अभियान आगामी दिनों में भी चलता रहेगा।
