Aaj Ki Kiran

31.63 करोड़ की लागत से होगा गिरीताल का कायाकल्प

Spread the love

31.63 करोड़ की लागत से होगा गिरीताल का कायाकल्प
-नगर निगम सभागार में विभागीय अधिकारियों व गणमान्यों के सम्मुख दिया प्रजेंटेशन

 

31.63 करोड़ की लागत से होगा गिरीताल का कायाकल्प
31.63 करोड़ की लागत से होगा गिरीताल का कायाकल्प

फोटो-1 प्रजेंटेशन के दौरान मौजूद मेयर दीपक बाली, विधायक चीमा व अन्य
काशीपुर। अब गिरीताल के दिन भी बदलने वाले हैं। अब यह इतना शानदार नजर आएगा कि काशीपुर के लोगों ने सोचा भी नहीं होगा। 31 करोड़ 63 लाख रुपये की लागत से इसका सौंदर्यीकरण करने हेतु तैयार की गई ड्राइंग का आज यहां नगर निगम में महापौर दीपक बाली व बड़ी संख्या में मौजूद नगरवासियों के सम्मुख प्रजेंटेशन दिया गया, जिसे देखकर सभी दंग रह गए।
इस दौरान जानकारी दी गई कि 8 जोन में बांटकर बनाए जाने वाले गिरीताल पर पार्किंग एरिया, वॉटर फाउंटेन, जॉकिंग ट्रैक, साइकिलिंग ट्रेक, थिएटर, झील और जंगल ट्रैक भी होगा। यहां सुंदर लाइब्रेरी शानदार इको टूरिज्म की सुविधा, जिम एवं योग, किड्स प्ले, रेस्टोरेंट, प्राइवेट विलाज, सखी हाट जैसा सभी कुछ होगा। यहां आने वाले लोगों को ऐसा एहसास होगा कि जैसे वे कहीं  विदेश में बैठे हों। यहां कि पौराणिकता एवं मंदिरों की आभा को भी ज्यों का त्यों सजा कर रखा गया है। इस दौरान महापौर दीपक बाली  मुख्यमंत्री धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका काशीपुर के विकास के प्रति लगातार आशीर्वाद मिल रहा है। बस अब जरूरत है, इस विकास कार्य में शहर के लोगों के सहयोग की। उन्होंने हिंदी प्रेम सभा से अनुरोध किया कि गिरीताल को सजाने में वह अपना सहयोग दें और जो क्षेत्र उसके अधिकार क्षेत्र में है उसे गिरीताल के सौंदर्यीकरण में शामिल करने हेतु अपनी सहमति प्रदान करें। इस प्रेजेंटेशन में पांच वेंडिंग जोन जो सीतापुर अस्पताल के पास, गिरीताल रोड, हीरो होंडा शोरूम के बराबर में, दुर्गा कॉलोनी क्षेत्र आदि में बनने जा रहे हैं उनमें लगभग 250 दुकान हांेगी जिन पर करीब 7.14 करोड़ रुपये का खर्च आ रहा है। महापौर ने कहा कि ठेले वालों को उत्पीड़न से बचाने और उनके कारोबार और सम्मान की रक्षा हेतु यह वेंडिंग जोन बनाए गए हैं और अभी पांच वेंडिंग जोन और बनाने हैं। उन्होंने कहा कि काशीपुर में शहर से एक किलोमीटर बाहर करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से डॉग शेल्टर हाउस बनाया जा रहा है, जो भारत का पहला शानदार शेल्टर हाउस होगा। उन्होंने कहा कि पांडिचेरी के बाद काशीपुर नगर निगम ऐसा देश में दूसरा शहर बन गया है, जहां रात में तीन बजे तक भी सफाई होती है। इस कार्यक्रम में शहर के गणमान्य व्यक्तियों, पार्षदों, विभागीय अधिकारियों और आम जनमानस ने भाग लिया और किए गए प्रेजेंटेशन की प्रशंसा की। इस अवसर पर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, पीसीयू चेयरमैन राम मेहरोत्रा, मुक्ता सिंह, उप जिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह, तहसीलदार पंकज चंदोला, डॉ. यशपाल रावत, कैलाश प्रजापति एडवोकेट, हिंदी प्रेम सभा के अध्यक्ष राजवीर सिंह खोखर एडवोकेट, सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता अमित कुमार गुप्ता, सहायक अभियंता केशव सिंह, सहायक नगर आयुक्त विनोद लाल शाह, इस प्रेजेंटेशन को बनाने वाले आर्किटेक्ट संस्कृति गुप्ता सक्सेना, इंजीनियर सारांश सक्सेना सहित सभी पार्षद व अन्य लोग मौजूद थे।