काशीपुर। बार एसोसिएशन काशीपुर के नेतृत्व में बार अध्यक्ष संजय चैधरी की अध्यक्षता में अधिवक्ताओं ने 30वंे दिन भी तहसील प्रांगण में धरना प्रदर्शन जारी रखा। धरना प्रदर्शन में बार अध्यक्ष संजय चैधरी ने कहा कि अगर सर्किल रेट तथा 210 एलआर एक्ट की मांगे पूरी नहीं हुई तो अधिवक्ता जनमानस को साथ लेकर सड़कों पर उतरेंगे तथा बाजार बंद करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। संचालन एसोसिएशन सचिव प्रदीप कुमार चैहान ने किया। इस दौरान प्रदीप कुमार चैहान, सनत पैगिया, भास्कर त्यागी, कैलाश बिष्ट, शैलेंद्र कुमार मिश्रा, प्रदीप सक्सेना, नीरज खुराना, नरेश खुराना, रोहित अरोरा, मोहम्मद कासिम, अमन राणा, गौरव राजपूत, जितेंद्र कुमार, अलीम खान, अजय गंभीर, नूर अहमद, नीरज चैहान आदि अधिवक्तागण मौजूद रहे।
