अनिल शर्मा
ठाकुरद्वारा ( मुरादाबाद )
26नवंबर को अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा के कैंप कार्यालय रामूवाला गणेश पर जिला सचिव कॉमरेड कैलाश सिंह के नेतृत्व में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें जिला सचिव ने संबोधित करते हुए बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर भारत के प्रत्येक प्रदेश की राजधानी में 26 नवंबर 2022 को किसान आंदोलन का आगाज होगा तथा 26 नवंबर 2022 को उत्तर प्रदेश की राजधानी के इको गार्डन लखनऊ चलने की रणनीति तैयार की गई तथा किसानों मजदूरों से लखनऊ चलने का आव्हान किया गया। किसान नेता प्रीतम सिंह ने बताया कि दिल्ली की सीमाओं पर 13 महीने तक किसान आंदोलन चला तथा आंदोलन के दबाव में सरकार ने तीन कृषि कानून वापस लेने के साथ-साथ आंदोलन के दौरान शहीद हुए किसानों के परिजनों को 5-5 लाखरुपए देने तथा किसानों के खिलाफ मुकदमे वापस लेने का लिखित समझोता सरकार ने किया था। लेकिन सरकार ने किए हुए वादों के अनुसार कोई भी ठोस कदम नहीं उठाया अतः संयुक्त किसान मोर्चा लखनऊ में निम्न मांगों का मांग पत्र माननीय श्रीमान राज्यपाल महोदय प्रदेश को सौंपा जाएगा जिसमें निम्न मांगे हैं किसानों की सभी फसलों का सीटू+50% एमएसपी का गारंटी कानून बनाया जाए। आंदोलन के दौरान किसानों के ऊपर लगाए गए सभी मुकदमे वापस लिए जाएं। शहीद हुए किसानों के परिजनों को समझौते के अनुसार ₹500000 प्रति परिवार मुआवजा दिया जाए। 300 यूनिट बिजली घरेलू योग को एवं किसानों को नलकूपों की बिजली मुफ्त दी जाए। वृद्धों विकलांगो तथा विधवाओं को ₹10000 माह पेंशन योजना सभी को अनिवार्य की जाए। सभी किसानों मजदूरों के सभी कर्ज माफ किए जाएं। खीरी लखीमपुर के किसानों की हत्या की साजिश कर्ता गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा और फुटानी को बर्खास्त कर जेल भेजा जाए। लखीमपुर के निर्दोष किसानों को दोषमुक्त कार रिहा किया जाए। कार्यक्रम में कॉमरेड नरेश सिंह कॉमरेड हर स्वरूप सिंह वीर सिंह जगदीश सिंह पांडे सुरेंद्र सिंह रमेश सिंह आदि मौजूद रहे