24 वार्डाे से 150 भाजपा कार्यकर्ताओं ने पेश की अपनी-अपनी दावेदारी
काशीपुर। भाजपा नगर मंडल द्वारा श्री अग्रवाल सभा भवन में निकाय चुनाव 2024 को लेकर काशीपुर नगर मंडल भाजपा में आने वाले 24 वार्डाे से 150 भाजपा कार्यकर्ताओं काशीपुर नगर निगम से निकाय चुनाव में पार्षद पद के लिए दावेदारी पेश की है।
निकाय चुनाव के लिए आवेदन पत्र से संबंधित बैठक की की गई जिसकी अध्यक्षता भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक गोयल व अमित नारंग मंडल प्रभारी द्वारा की गई। इस दौरान भाजपा नगर मंडल में 24 वार्डाे से 150 भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न वार्डों से पार्षद पद के लिए दावेदारी पत्र जमा किया गया। अभिषेक गोयल ने बताया कि यह आवेदन प्रतिक्रिया जब तक चलेगी जब तक भाजपा हाई कमान से कोई भी आदेश नहीं आता है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक जमीन से जुड़ा कार्यकर्ता आवेदन जमा कर सकता है। इस दौरान प्रदेश मंत्री गुरविंदर सिंह चंडोक, इंतजार हुसैन, मोहन बिष्ट, विपिन अरोरा, ऊषा चौधरी, आनंद वैश्य, ईश्वर चंद्र गुप्ता, सीमा चौहान, रवि प्रजापति, विपिन अरोड़ा, डॉ. गिरीश तिवारी, वैशाली गुप्ता, राजेंद्र सैनी, अशोक कुमार सैनी, वीर सिंह चौहान, कुंदन सिंह सैनी, पवन एडवोकेट, मनोज बाली, नितिन गोले, योगेश जोशी, दीवान सैनी आदि तमाम भाजपाजन मौजूद रहे।