-कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का नगर आगमन पर हुआ जोरदार स्वागत
काशीपुर। प्रदेश के कृषि मंत्री एवं ऊधम सिंह नगर जिले के प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को अपने काशीपुर प्रवास के दौरान मण्डी अतिथि गृह में पार्टी जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा की अध्यक्षता में आयोजित स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। यहां पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मंत्री गणेश जोशी का भव्य स्वागत किया गया।
मंत्री जोशी ने पार्टी के पाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की, जिसमें मंत्री जोशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं की समस्या को भी सुना और उनके समस्या का शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की एक विशेषता है एक छोटा से कार्यकर्ता को भी पार्टी एक समय में बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है। उन्होंने कहा इसके लिए धैर्य रखना बेहद जरूरी है, और पार्टी उसका ईनाम भी समय पर देती है। मंत्री जोशी ने कहा आज विश्व की नंबर एक पार्टी अगर कोई है तो वह भारतीय जनता पार्टी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने और जनता को इसका लाभ लेने के लिए जागरूक करने को कहा। मंत्री जोशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावों के मद्देनजर सभी को एकजुटता के साथ कार्य करने की बात कही। इससे पूर्व जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा ने मंत्री जोशी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर बीजेपी के प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चैधरी, बीजेपी जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा, विधायक त्रिलोक चीमा, मेयर उषा चैधरी, राम महत्रोत्रा, दीपक बाली, डाॅ. गिरीश तिवारी, सीमा चैहान, डाॅ. सुरेश चैहान, बिजय मंडल, रवि पाल, उमा जोशी, कमलेश, अमित नारंग, राजेश कुमार आदि उपस्थित रहे। उधर मंत्री गणेश जोशी ने भाजपा प्रदेश मंत्री गुरविन्दर सिंह चण्डोक के आवास पर पहंुचकर उनके पिता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की।