नई दिल्ली । सोशल मीडिया पर कपल की बेहद दिलचस्प लव स्टोरी वायरल हो रही है।11 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। लड़की ने बॉयफ्रेंड को प्रपोज करने के लिए 2 साल तक पैसे जोड़े और फिर उसके पसंदीदा जूते खरीदकर प्रेमी को प्रपोज किया।ये स्टोरी लड़की के हवाले से शेयर की गई है। लड़की के मुताबिक, सक्षम और मैं पहली बार 14 साल पहले मिले थे।उस वक्त हम 12 साल के थे।तब हम दोनों ने आरकुट पर बात करना शुरू किया था।घर पर इंटरनेट सही नहीं था, इसलिए मैं चुपके से पापा के फोन से सक्षम को मैसेज करती।हम दोनों ने करीब 1 साल बात की।इसके बाद हमारा संपर्क टूट गया।बस, बात होनी बंद हो गई। लड़की ने बताया कि एक साल बाद हम दोनों एक आइसक्रीम पार्लर में मिले और साथ में आइसक्रीम खाई।जब हम चलने लगे तभी एक आंटी अचानक से हमारे पास
आई।उन्होंने कहा, जोड़ी सलामत रहे।लड़की कहती है कि इसके बाद हम आरकुट से फेसबुक पर माइग्रेट हो गए।हर दिन हमारी बात होने लगी।(सक्षम) हर शाम मेरी कॉलोनी आता।कुछ दिनों बाद हम फोन कॉल पर बात करने लगे। लेकिन एक बार बिल 2500 रुपये आ गया, जिससे घर पर हमें बहुत डांट पड़ी। 7 महीने बाद, लड़के ने प्रपोज करते हुए कहा, आई लाइक यू। लेकिन लड़की ने प्रपोजल रिजेक्ट कर दिया।तब उसकी उम्र महज 15 साल थी।इसके बाद दोनों के
बीच करीब 3 महीने तक बात नहीं हुई। इन तीन महीनों में लड़की को एहसास हुआ कि वहां लड़के को कितना मिस कर रही है। उसने खुद से लड़के को फोन कर कहा, क्या तुम मेरे बॉयफ्रेंड बनोगे?श् ये सुनते ही सक्षम उछल पड़ा। इस तरह 16
साल की उम्र में लड़की ने डेट करना शुरू किया। प्रपोज करने के लिए लड़की ने एक जोड़ी जूते खरीदे।दरअसल, लड़के को जूते बेहद पसंद थे।वहां बचपन से ही उनका दीवाना था।इसके लिए लड़की ने 2 साल तक पैसे जोड़कर उसके पसंदीदा जूते
खरीदे।फिर मौका देखकर लड़की ने हाथ में जूते लिए और घुटने के बल बैठकर लड़के से कहा, जीवन की इस यात्रा में मेरे साथ चलो। लड़का यह देखकर हैरान गया और प्रपोजल स्वीकार कर लिया। पोस्ट में लड़की कहती है कि हम 18 फरवरी को शादी कर रहे हैं।इस दिन हमें मिले हुए 11 साल हो जाएंगे।वहां कहती है कि जब भी मैं सक्षम को देखती हूं, मुझे आइसक्रीम पार्लर में वह दिन याद आ जाता है।कौन जानता था कि आंटी की बात सही साबित होगी। उनका कहा सच हो गया
कि श्ये जोड़ी सलामत रहे। लड़की कहती है, हम ट्यूशन और यहां तक कि स्कूल भी बंक कर देते थे ताकि हम एक-दूसरे के साथ समय बिता सकें, मिल सकें।उस (सक्षम) बर्गर बहुत पसंद
था, इसलिए मैं हर महीने बर्गर खरीदने के लिए अपनी पॉकेट मनी से पैसे बचाती थी। मुझे याद है कैसे उसने केमिस्ट्री के एग्जाम में मुझे पढ़ाई में मदद की थी।