काशीपुर। पुलिस को दी तहरीर में एक महिला ने कहा कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री तीन चार दिन से घर पर नहीं है। उसे शक है कि खड़कपुर देवीपुरा निवासी रोहित ने अपने पिता रमेश और मां सुषमा की मदद से उसकी पुत्री का अपहरण कर लिया है। महिला का कहना है कि पुत्री के बारे में जानकारी करने के लिए वह रोहित के घर गई तो पता लगा कि वह भी तीन चार दिन से घर नहीं आया है। पूछने पर उसके परिवार वालों ने भी कुछ जानकारी देने से मना कर दिया है। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।