Aaj Ki Kiran

13 मंजिला एक इमारत में आग लगने से 14 लोगों की मौतः 51 अन्य झुलसे

Spread the love


ताइपे । ए‎क 13 मंजिला एक इमारत में आग लगने से 14 लोगों की मौत हो गई। यह आग दक्षिणी ताइवान में एक बहुमं‎जिला इमारत में लगी। हादसे में अन्य 51 लोग झुलस गए हैं। काऊशुंग शहर के दमकल विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि 14 लोगों की मौत हो गई है। हालांकि, ताइवान में मौत के आंकड़ों की आधिकारिक पुष्टि अस्पताल में ही की जाती है। आग में झुलस गए 51 अन्य लोगों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। दमकल विभाग के बयान के अनुसार, आग बेहद ‘‘भीषण’’ थी और इमारत की कई मंजिलें आग में खाक हो गईं। आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। चश्मदीदों ने स्थानीय मीडिया को बताया कि उन्होंने तड़के तीन बजे एक विस्फोट की आवाज सुनी थी। आधिकारिक बयान के अनुसार, इमारत 40 साल पुरानी थी, जिसकी निचली मंजिल पर दुकानें और ऊपर अपार्टमेंट थे। काऊशुंग शहर के दमकल विभाग के अधिकारियों ने एक बयान में बताया कि आग तड़के करीब तीन बजे लगी। दमकल कर्मी तलाश एवं बचाव अभियान में जुटे हैं। निचली मंजिलों की आग बुझा दी गई है।

One thought on “13 मंजिला एक इमारत में आग लगने से 14 लोगों की मौतः 51 अन्य झुलसे

  1. Если вы ищете сайдинг для облицовки дома в Лиде, его можно приобрести в специализированных магазинах стройматериалов, на строительных рынках или в интернет-магазинах с доставкой в город. купить сайдинг в лиде

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *