108 ग्राम स्मैक के साथ स्कूटी सवार दो युवक गिरफ्तार

काशीपुर। कोतवाली आईटीआई पुलिस ने 108 ग्राम स्मैक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। एसपी एसके सिंह ने बताया कि एसएसपी द्वारा जनपद में मादक पदार्थों की बिक्री व तस्करी को रोकने के संबंध में दिए गए आदेशों/निर्देशों एवं आॅपरेशन प्रहार के अंतर्गत आईटीआई कोतवाली पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा शुक्रवार को खोखरा मंदिर रोड पर शमशान घाट के पास चेकिंग के दौरान स्कूटी संख्या-यूके18-वी-4288 सवार खड़कपुर देवीपुरा निवासी सचिन कुमार पुत्र चंद्रपाल और सुनील कुमार पुत्र गणेशी को गिरफ्तार किया। तलाशी में स्कूटी चालक सचिन कुमार के पास 68 ग्राम तथा सुनील कुमार के पास 40 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में दोनों ने बताया कि यह स्मैक वे खड़कपुर देवीपुरा निवासी बंटी पुत्र मुरारी लाल से लेकर आए थे। धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एसपी ने बताया कि दोनों अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास है। संयुक्त टीम में कोतवाली आईटीआई निरीक्षक रवि सैनी, वरिष्ठ उप निरीक्षक अरविंद बहुगुणा, उपनिरीक्षक सुनील सुतेड़ी प्रभारी एसओजी काशीपुर, उपनिरीक्षक पंकज कुमार कोतवाली आईटीआई, हेड कां. विनय कुमार एसओजी काशीपुर, कां. दीपक जोशी कोतवाली आईटीआई, कां. हरीश गोस्वामी एसओजी काशीपुर थे।
