नई दिल्ली । भारत में ऐसी कई अनोखी चीजें देखने को मिलती है, जो हैरान कर देती है। आमतौर पर आपने सफेद और लाल मूली देखी होगी। लाल मूली पहाड़ी होती है। सोशल मीडिया पर लाल पहाड़ी मूली का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक किसान द्वारा उगाए गए पहाड़ी मूली को देख लोग दंग रह गए। ये मूली कोई आम मूली नहीं थी। इसका वजन साढ़े दस किलो बताया जा रहा है। वीडियो में दिख रहा हैं कि किस तरह एक ही मूली को उखाड़ने में किसान की हालत खराब हो गई।
इस वीडियो को उत्तराखंड का बताया जा रहा है। इसमें एक किसान अपने खेत में लगी मूली को उखाड़ने की कोशिश करते दिख रहा। पहले किसान इस अपने हाथ से उखाड़ने की कोशिश कर रहा था। लेकिन मूली की जड़ें काफी अंदर तक चली गई थी। इस कारण किसानों को कुदाली लेकर आना पड़ा।
बताया जा रहा है कि किसान द्वारा उगाई गई ये पहाड़ी मूली साढ़े दस किलो की थी। इस किसान ने अपने कंधे पर उठाया और नीचे ले जाते नजर आया। इसका वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर शेयर किया गया, ये वायरल हो गया।