हिंदू वाहिनी संगठन ने दिव्यांग बच्चों को भंडारे में दिया स्नेह

काशीपुर। शारदीय नवरात्रों की नवमी के अवसर पर उत्तराखंड हिन्दू वाहिनी संगठन ने डी-बाली ग्रुप की मैनेजिंग डायरेक्टर एवं महापौर दीपक बाली की धर्मपत्नी श्रीमती उर्वशी दत्त बाली के मार्गदर्शन में यहां ढकिया गुलाबो रोड पर वार्ड संख्या 11 अंबिका विहार कॉलोनी की गली नंबर एक में स्थित बाबा विश्वनाथ मंदिर में आयोजित भंडारे में यू एस आर इंदू समिति के दिव्यांग बच्चों को सप्रेम भोजन कराकर उन्हें अपनेपन का एहसास कराया।
यह बच्चे बेचारे सुन और बोल तो नहीं सकते बावजूद इसके इनके चेहरों पर आई खुशी दर्शा रही थी की अपनापन मिलने से ये बेहद खुश है। इस भंडारे का आयोजन हिन्दू वाहिनी संगठन उत्तराखंड के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने किया था जिसमें मार्गदर्शन रहा डी-बाली ग्रुप की डायरेक्टर एवं महापौर दीपक बाली की धर्मपत्नी श्रीमती उर्वशी दत्त बाली का। कार्यक्रम में हिंदू वाहिनी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष आनंद तिवारी, प्रदेश महामंत्री रुचिन शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल शर्मा, प्रदेश मंत्री संचित मिश्रा प्रदेश संगठन मंत्री महेंद्र प्रताप सिसोदिया प्रदेश मंत्री अभिषेक शर्मा प्रदेश सचिव योगेश चौहान जिला अध्यक्ष विनय शर्मा जिला महामंत्री विनायक शर्मा जिला कोषाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान और जिला महासचिव आशीष पांडे जिला तथा कार्यकारिणी सदस्यों के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे।
