Aaj Ki Kiran

हर रोज जाम की समस्या से जूझते काशीपुरवासी

Spread the love

हर रोज जाम की समस्या से जूझते काशीपुरवासी

हर रोज जाम की समस्या से जूझते काशीपुरवासी
हर रोज जाम की समस्या से जूझते काशीपुरवासी

काशीपुर। काशीपुर में जाम की समस्या दिन-ब-दिन बढ़ीती जा रही है। शहर में यातायात दबाव कम करने के उद्देश्य से फ्लाईओवर निर्माण से लेकर कई बाईपास मार्ग तैयार किए गए, लेकिन इसके बावजूद शहर के भीतर ट्रैफिक अव्यवस्था लगातार बढ़ती ही जा रही है।
रविवार की दोपहर भी चीमा चौराहे के पास रामनगर रोड पर भीषण जाम की स्थिति देखी गई, जिसमें दोपहिया से लेकर भारी वाहनों तक घंटों फंसे रहे। हालात ऐसे रहे कि न तो वाहन आगे बढ़ पा रहे थे और न ही पीछे हटने की कोई जगह थी। लोगों को मजबूरन भीषण जाम में फंसकर समय बर्बाद करना पड़ा। स्थानीय निवासियों का कहना है कि शहर में बढ़ते वाहनों की संख्या, अवैध पार्किंग, सड़क किनारों पर अतिक्रमण और अप्रभावी ट्रैफिक प्रबंधन के कारण फ्लाईओवर और बाईपास का लाभ शहर के भीतर दिखाई नहीं दे रहा। वहीं, जाम के दौरान मौजूद यातायात कर्मी भी भीड़ नियंत्रण में नाकाफी साबित हो रहे हैं। शहरवासी उम्मीद कर रहे हैं कि प्रशासन जल्द ही कोई ठोस रणनीति बनाकर जाम की इस स्थाई समस्या से राहत दिलाए। कमोवेश यही स्थिति दोपहर के समय टांडा उजजैन, राधेश्याम बिल्डिंग मोड़, बाजपुर रोड पर महादेव नहर तिराहा, महेशपुरा मोड़ आदि कई स्थानों पर रोजाना जाम की यही स्थिति देखने को मिल रही है। कई वार तो इन स्थानों पर एंबुलैंस को भी फंसते देखा गया है। ऐसा नहीं है कि ऐसे जाम में शासन-प्रशासन के अधिकारियों के वाहन नहीं फंसते हैं, परन्तु सबकुछ देखकर भी जाम के इस झाम से अनजान बनकर मूकदर्शक बने हुए हैं। कुल मिलाकर काशीपुर वासियों के लिए जाम की समस्या एक अभिषाप बनकर रह गयी है।