हरक सिंह रावत द्वारा सिख समाज के लिए की गई टिप्पणी निदंनीय: गोयल

काशीपुर। भाजपा के पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा की परंपरा व आस्था का मजाक उड़ाना अब कांग्रेस की आदत बनती जा रही है। देश में कांग्रेस अपना वजूद खोती जा रही है और जनता भी ऐसी पार्टी की विचारधारा को नाकारते हुए प्रश्न चिन्ह लगा रही है।
उन्होंने कहा कांग्रेसी नेता हरक सिंह रावत का यह बयान उसी मानसिकता की ताजा कड़ी है, जो सिख समुदाय की शौर्य गाथा और बलिदान को ठेस पहुंचाता है। उन्होंने कहा कि हरक सिंह रावत द्वारा की गई टिप्पणी ओछी मानसिकता का उदाहरण है। 1984 के सिख विरोधी दंगों में हुए भीषण नरसंहार की काली छाया को आज भी देश नहीं भुला सका हैं। अभिषेक गोयल ने कहा कि आदरणीय सिख गुरुओं के उपदेश हमें मर्यादा, सम्मान और सेवा का पाठ पढ़ाते हैं। इन पवित्र मूल्यों का उपहास करने वालों को सिख समुदाय ही नहीं, पूरा देश लोकतांत्रिक तरीके से अपना जवाब जरूर देगा। उन्होंने कहा कि जिस सिख समाज ने सदियों से इस देश और हिंदुत्व की रक्षा के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर किया है। उस समाज के लिए कांग्रेसी नेता हरक सिंह रावत द्वारा की गई अशोभनीय टिप्पणी अत्यंत निंदनीय है।
