Aaj Ki Kiran

हमलावरों की गिरफ्तारी को डीजीपी को भेजा पत्र

Spread the love



काशीपुर। मारपीट और जानलेवा हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर पीड़ित ने डीजीपी से कार्यवाही की गुहार लगाई है।
जानकारी के अनुसार कुण्डेश्वरी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम ढकिया नंबर एक निवासी राज कुमार गिरि ने पुलिस महानिदेशक को भेजे शिकायती पत्र में कहा कि 26 मार्च 2022 को खेत से लौटते समय रंजिशन ग्राम ढकिया नंबर एक निवासी संजय चौधरी समेत अन्य ने उस पर डंडे से हमला कर फायर झोंक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी के खिलाफ धारा 307, 506 आईपीसी के तहत केस दर्ज किया गया था लेकिन पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर रही है। पीड़ित ने हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए थानाध्यक्ष को आदेश देने की गुहार लगाई।

One thought on “हमलावरों की गिरफ्तारी को डीजीपी को भेजा पत्र

  1. Продажа тяговых https://ab-resurs.ru аккумуляторных батарей для вилочных погрузчиков и штабелеров. Надёжные решения для стабильной работы складской техники: большой выбор АКБ, профессиональный подбор по параметрам, консультации специалистов, гарантия и оперативная поставка для складов и производств по всей России

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *