Aaj Ki Kiran

हजारों रूपये की स्मैक के साथ एक दबोचा

Spread the love



काशीपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर द्वारा चलाए जा रहे नशे के विरु( अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक काशीपुर व पुलिस क्षेत्राधिकारी काशीपुर के दिशा निर्देश पर एसओजी काशीपुर टीम द्वारा विनोद कुमार पुत्र शक्ति राय निवासी आलू फार्म बंगाली कालोनी को 6.40 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। विनोद के विरु( थाना आईटीआई में धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस टीम में एसआई ललित बिष्ट, कांस्टेबल दीपक कठैत, विनय कुमार व प्रदीप कुमार थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *