Aaj Ki Kiran

स्वयं अतिक्रमण न हटाया तो वसूला जायेगा जुर्माना

Spread the love


काशीपुर। नगर निगम व तहसील प्रशासन की संयुक्त टीम ने आज नगर में व्यापारियों द्वारा किये गये सड़कों पर अतिक्रमण स्वयं अतिक्रमण हटाने को आगाह किया। टीम में मौजूद लोगों ने बताया कि अगर व्यापारियों ने तय समय में सड़कों पर किये अतिक्रमण को नहीं हटाया तो प्रशासन हटाकर उनसे जुर्माना वसूलेगा। तहसील प्रशासन के दौलत पटवारी व निगम के संजय मेहरोत्रा आज करीब 11 बजे नगर के रतन सिनेमा रोड, बद्रीभवन रोड पर टीम के साथ पहंुचे। जहां सड़कों पर व्यापारियों द्वारा किये जा रहे अतिक्रमण को स्वयं हटाने की हिदायत दी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *