काशीपुर। स्मैक बेचकर लोगों को नशे की दलदल में धंसा रहे तस्कर को गिरफ्तार कर पुलिस ने उसके कब्जे से 22.25 ग्राम स्मैक बरामद की है। गिरफ्तार अभियुक्त पूर्व में नशीले इंजेक्शन बेचते हुए पकड़ा जा चुका है। पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर के द्वारा जनपद में बढ़ रहे अवैध नशे के कारोबार में लिप्त लोगों की गिरफ्तारी हेतु चलाए गए अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रभारी एसओजी उपनिरीक्षक रविंद्र सिंह बिष्ट के निर्देशन में एक टीम का गठन किया गया। उक्त टीम द्वारा मौहल्ला महेशपुरा अंतर्गत मदर कालोनी से 22.25 ग्राम अवैध स्मैक बरामद करते हुए यहीं के निवासी जाबिर अली पुत्र अकबर अली को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक जाबिर क्षेत्र के लोगों को स्मैक बेचकर नशे की दलदल में धंसा रहा था। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक कमलेश भट्ट एसओजी प्रभारी जनपद उधम सिंह नगर, उपनिरीक्षक रविंद्र सिंह बिष्ट प्रभारी एसओजी काशीपुर, कांस्टेबल दीवान बोरा, कांस्टेबल प्रदीप कुमार, कांस्टेबल गिरीश कांडपाल, कांस्टेबल कैलाश तोमक्याल,कांस्टेबल विनय कुमार व कांस्टेबल कुलदीप थे।