काशीपुर। स्मैक व चरस के साथ पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पूरे जनपद में चलाये जा रहे नशे के विरू( अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक काशीपुर व क्षेत्राधिकारी काशीपुर के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली काशीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान नया ढेला पुल के पास बाइक सवार मेहन्दी हसन पुत्र बाबू शाह निवासी ग्राम सरवरखेड़ा कुंडा को 510 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया।
सीओ वंदना वर्मा के अनुसार मेहन्दी हसन ने पुलिस को बताया कि वह काफी समय से नशेड़ियों को चरस बेच रहा है। इस चरस को वह सचिन नागर पुत्र जयनंदन प्रसाद निवासी मौहल्ला कानूनगोयान स्थित लौहार वाली गली से खरीदकर ला रहा है। सचिन का सरवरखेड़ा में मेडिकल है। पुलिस ने मेहन्दी हसन के खिलाफ धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत पंजीकृत किया है। मेहंदी हसन पर थाना जसपुर, कुण्डा व रूद्रपुर में भी मुकदमें दर्ज हैं। वहीं पुलिस ने सचिन नागर को भी वांछित अभियुक्त बनाया है। उधर चैकिंग दौरान ही टीम द्वारा गंगे बाबा मंदिर तिराहा पर मौज्जम अली पुत्र मेहन्दी हसन निवासी हजरतनगर काली बस्ती बर्फ फैक्ट्री के पास अल्ली खां को 10.45 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। मौज्जम ने पुलिस को बताया कि वह स्वार रामपुर से अज्जू नामक व्यक्ति से उक्त स्मैक को सस्ते दामों में खरीदकर यहां काशीपुर में नशेड़ियों को उंचे दामों में बेचने के लिये ला रहा था। बरामद स्मैक के आधार पर मौज्जम के विरू( धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया है। सीओ ने बताया कि नशे के विरू( पुलिस की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी। पुलिस टीम में काशीपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज रतूड़ी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रदीप मिश्रा, कटोराताल पुलिस चैकी प्रभारी नवीन बुधानी, कुण्डेश्वरी पुलिस चैकी प्रभारी सुरेन्द्र सिंह, दरोगा धीरेन्द्र परिहार, देवेन्द्र सामंत व संतोष देवरानी, कांस्टेबल प्रेम कनवाल, ईश्वर, किशोर फत्र्याल, गजेन्द्र, सुरेन्द्र, महिला कांस्टेबल प्रियंका काम्बोज व )चा तिवारी थे।
