स्टोन क्रेशर स्वामी पर फायर करने का आरोपी गिरफ्तार

Spread the love



काशीपुर। स्टोन क्रेशर स्वामी पर फायर करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। स्टोन क्रेशर स्वामी कुलदीप सिंह पुत्र बलदेव सिंह निवासी ग्राम दभौरा टांडा थाना आईटीआई में शनिवार को तहरीर देते हुए बताया कि शुक्रवार देर रात पड़ौसी भगवन्त सिंह पुत्र निसावर सिंह निवासी ग्राम दभौरा टांडा थाना आईटीआई, रमनजीत सिंह पुत्र सरनजीत सिंह निवासी प्रतापपुर नं0 4 थाना नानकमत्ता द्वारा उनके साथ मारपीट कर गाली गलौच की गई तथा जान से मारने की नीयत से भगवन्त सिंह द्वारा उस पर तमंचे से फायर किये गये, जिसमें वह बाल-बाल बच गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने धारा 307, 323, 504, 506 आईपीसी के तहत भगवन्त सिंह और रमनजीत सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद गठित पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल से 1 खोखा कारतूस 32 बोर बरामद किया गया तथा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त भगवन्त सिंह को आईजीएल तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त भगवन्त सिंह के कब्जे से घटना में प्रयुक्त तमंचा 32 बोर मय 1 जिन्दा कारतूस व 1 खोखा कारतूस बरामद हुए। बरामदगी के आधार पर धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज किया गया। रमनजीत सिंह की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। पुलिस टीम में आईटीआई थाने के प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह, एसआई राकेश राय, हेड कां. प्रकाश भोजक, कां. महेन्द्र नयाल, उमेश तोमक्याल शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hello