Aaj Ki Kiran

सेवा को भेदभाव की दृष्टि से न देखकर निष्काम भाव से करे: सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज’

Spread the love

सेवा को भेदभाव की दृष्टि से न देखकर निष्काम भाव से करे: सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज

सेवा को भेदभाव की दृष्टि से न देखकर निष्काम भाव से करे: सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज’
सेवा को भेदभाव की दृष्टि से न देखकर निष्काम भाव से करे: सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज’

काशीपुर। इस संसार में अनेक प्रकार के लोग रहते हैं जिनकी अलग-अलग भाषा, वेश-भूषा, खान-पान, जाति, धर्म और संस्कृति आदि हैं। पर इतनी विभिन्नताओं के रहते भी, हम सब में एक बात सामान्य है कि हम सब इंसान हैं। कैसा भी हमारा रंग हो, वेश हो, देश हो या खान-पान, सबकी रगों में एक सा रक्त बहता है और सब एक जैसी सांस लेते हैं। हम सब परमात्मा की संतान हैं। इसी भाव को अनेक संतों ने अलग-अलग समय और स्थानों पर अपनी भाषा और शैली में ‘समस्त संसार, एक परिवार’ के सन्देश के रूप में व्यक्त किया। पिछले लगभग 95 वर्षों से संत निरंकारी मिशन भी इसी सन्देश को न केवल प्रेषित कर रहा है, बल्कि अनेक सत्संग और समागम का नियमित रूप से आयोजित कर, इस सन्देश का जीवंत उदाहरण भी पेश कर रहा है। मिशन के लाखों भक्त इस वर्ष भी 16, 17 और 18 नवंबर 2024 को संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल, समालखा, हरियाणा में होने वाले 77वें वार्षिक निरंकारी संत समागम में पहुँचकर मानवता के महाकुम्भ का एक बार फिर से नजारा सजाने जा रहे हैं। देश-विदेश से आने वाले ये भक्त जहाँ सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज और सत्कारयोग निरंकारी राजपिता रमित जी के पावन दर्शन करके स्वयं को कृतार्थ अनुभव करेंगे, वहीं मिलजुलकर संत-समागम की शिक्षाओं से अपने मन को उज्जवल बनाने का प्रयास भी करेंगे। इस संत समागम की भूमि को समागम के लिए तैयार करने की सेवा का शुभारम्भ आज इस बार 6 अक्टूबर को हर वर्ष की भांति सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज और निरंकारी राजपिता जी के कर-कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर मिशन की कार्यकारिणी के सभी सदस्य, केंद्रीय सेवादल के अधिकारी और सत्संग के अन्य हजारों अनुयायी मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि 600 एकड़ में फैले इस विशाल समागम स्थल पर लाखों संतों के रहने, खाने-पीने, स्वास्थ्य और आने-जाने के साथ-साथ अन्य कई प्रकार की व्यवस्थाएं की जाती है, जिसके लिए पूरा महीना अनेक स्थानों से आकर भक्त निष्काम भाव से सेवारत्त रहते हैं। इस पावन संत समागम में हर वर्ग के संत एवं सेवादार महात्मा अपने प्रियजनों संग सम्मिलित होकर एकत्व के इस दिव्य रूप का आनंद प्राप्त करेंगे। इस वर्ष के समागम का विषय है -विस्तार, असीम की ओर। समागम सेवा के शुभ अवसर पर विशाल सत्संग को संबोधित करते हुए सतगुरु माता जी ने फरमाया कि सेवा करते समय सेवा को भेदभाव की दृष्टि से नहीं देखना चाहिए अपितु सदैव निरिच्छत, निष्काम भाव से ही की जानी चाहिए। सेवा तभी वरदान साबित होती है जब उसमें कोई किंतु, परंतु नहीं होता, उसकी कोई समय सीमा नहीं होनी चाहिए कि समागम के दौरान तथा समागम के समाप्त होने तक ही सेवा करनी है, बल्कि अगले समागम तक भी सेवा का यही जज्बा बरकरार रहना चाहिए। यह तो निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। सेवा सदैव सेवा भाव से युक्त होकर ही करनी चाहिए फिर चाहे हम शारीरिक रूप से अक्षम हो या असमर्थ हो सेवा परवान होती है क्योंकि वह सेवा भावना से युक्त होती है। निरंकारी संत समागम, जिसकी प्रतीक्षा हर भक्त वर्ष भर करते हैं एक ऐसा दिव्य उत्सव है जहाँ मानवता, असीम प्रेम, असीम करुणा, असीम विश्वास और असीम समर्पण के भाव को असीम परमात्मा के ज्ञान का आधार देते हुए सुशोभित करती है। मानवता के इस उत्सव में हर धर्म-प्रेमी का स्वागत है। यह समस्त जानकारी काशीपुर मीडिया प्रभारी प्रकाश खेड़ा द्वारा दी गई।

One thought on “सेवा को भेदभाव की दृष्टि से न देखकर निष्काम भाव से करे: सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज’

  1. Entdecken Sie die besten Weinverkostungen in Wien auf weinverkostung in wien.
    Die osterreichische Hauptstadt bietet eine einzigartige Mischung aus Tradition und Moderne.

    Die Weinverkostungen in Wien sind perfekt fur Kenner und Neulinge. Viele Veranstaltungen werden von erfahrenen Sommeliers begleitet.

    #### **2. Die besten Orte fur Weinverkostungen**
    In Wien gibt es zahlreiche Lokale und Weinguter, die Verkostungen anbieten. Das Weinmuseum im Stadtzentrum ist ein idealer Ausgangspunkt fur Weinliebhaber.

    Einige Winzer veranstalten Fuhrungen durch ihre Kellereien. Dabei erfahren Besucher mehr uber die Herstellung der Weine.

    #### **3. Wiener Weinsorten und ihre Besonderheiten**
    Wiener Weine sind vor allem fur ihre Vielfalt bekannt. Auch der fruchtige Grune Veltliner zahlt zu den bekanntesten Wei?weinen der Region.

    Die Bodenbeschaffenheit und das Klima pragen den Geschmack. Die warmen Sommer sorgen fur vollmundige Aromen.

    #### **4. Tipps fur eine gelungene Weinverkostung**
    Eine gute Vorbereitung macht die Verkostung noch angenehmer. Wasser und Brot helfen, den Gaumen zwischen verschiedenen Weinen zu neutralisieren.

    Gruppenverkostungen bringen zusatzlichen Spa?. Gemeinsames Diskutieren uber die Aromen fordert den Austausch.

    ### **Spin-Template fur den Artikel**

    #### **1. Einfuhrung in die Weinverkostung in Wien**
    Viele Veranstaltungen werden von erfahrenen Sommeliers begleitet.

    #### **2. Die besten Orte fur Weinverkostungen**
    Das Weinmuseum im Stadtzentrum ist ein idealer Ausgangspunkt fur Weinliebhaber.

    #### **3. Wiener Weinsorten und ihre Besonderheiten**
    Die warmen Sommer sorgen fur vollmundige Aromen.

    #### **4. Tipps fur eine gelungene Weinverkostung**
    Ein neutraler Geschmack im Mund vor der Verkostung verbessert das Erlebnis.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *