काशीपुर। 75वें वार्षिक निरंकारी संत समागम में सेवादल के लिए समर्पित दिन पर सेवादल की अनथक सेवाओं को सराहते हुए निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के सानिध्य में निरंकारी आध्यात्मिक स्थल, समालखा ;हरियाणाद्ध में भव्य सेवादल रैली का आयोजन किया गया। सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं राजपिता रमित जी ने स्वयं सेवादल वर्दी पहन कर मिशन की निष्काम मानवसेवा की भावना को बढ़ावा देते हुए उजागर किया। इस रैली में देश के कोने कोने से आए हुए हजारों तथा काशीपुर से पहुंचे हुए अनेक सेवादारों में सेवादल भाई बहनों ने अपनी खाकी-नीली वर्दियों में भाग लिया। दूर देशों से भी अनेक सेवादल स्वयंसेवक अपनी निर्धारित यूनिफॉर्म में इस रैली में सम्मिलित हुए। इस रैली में समागम का मुख्य विषय ‘रूहानियत एवं इन्सानियत’ पर आधारित विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिसमें व्याख्यान, कवितायें, सम्पूर्ण अवतार बाणी के पावन शब्द का गायन, समूह गीत एवं लघुनाटिकायें इत्यादि का समावेश था। इसके अतिरिक्त शारीरिक व्यायाम, खेलकूद तथा मानवीय मीनार एवं मल्लखंभ जैसे शारीरिक करतब दिखाए गए। उक्त जानकारी काशीपुर निरंकारी मीडिया प्रभारी प्रकाश खेड़ा ने दी।