उतई/भिलाई। दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खोपली के नहर में पिकनिक मनाने आया एक युवक गिर गया । जिसका अभी तक कोई पता नही चल पाया है। उतई पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उतई के खपोली गांव में रविवार को पिकनिक मनाने जामुल के कुछ युवक पहुंचे थे। सभी यहां नहर किनारे पिकनिक मना रहे थे। इस दौरान नहर में पानी लबालब भरा हुआ था और बहाव भी तेज थी। इन युवकों के एक से युवक नहर के किनारे सेल्फी लेने लगा। इस बीच युवक का पैर फिसला और तेज बहाव में बह गया। नहर में बहे युवक की पहचान नवजोत सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद इसकी सूचना उतई थाने में दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक की खोजबीन शुरू की। इसके बाद एसडीआरएफ को भी सूचना दी गई। रविवार देर शाम तक युवक की तलाश की जाती रही लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चला।
सोमवार सुबह एक बार फिर से रेस्क्यू कार्यक्रम शुरू किया गया। दोपहर 12 बजे तक युवक का कुछ पता नहीं चल पाया है। मौके पर एसडीआरएफ की टीमें मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि बहाव तेज होने के कारण युवक का एगजेक्ट लोकेशन पता नहीं चल पा रहा है। वहीं एसडीआरएफ के जवान लगातार बहे युवक की तलाश कर रहे हैं।
