Aaj Ki Kiran

सीएम धामी 14 को करेंगे मेले का उद्घाटन

Spread the love

सीएम धामी 14 को करेंगे मेले का उद्घाटन

सीएम धामी 14 को करेंगे मेले का उद्घाटन
सीएम धामी 14 को करेंगे मेले का उद्घाटन

रुद्रपुर। गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर में 13 से 16 मार्च तक 119वां अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। मेले का उद्घाटन 14 मार्च को अपराह्न 3 बजे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे। इस दौरान जिला प्रभारी एवं कृषि मंत्री गणेश जोशी और सांसद अजय भट्ट विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। बुधवार को विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मनमोहन सिंह चैहान ने बताया कि चार दिवसीय किसान मेले में किसानों को उन्नत बीज, आधुनिक कृषि तकनीक, पशुपालन, मत्स्य पालन और कृषि आधारित उद्यमों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। मेले में विश्वविद्यालय द्वारा प्रकाशित पुस्तिकाएं, पम्पलेट और कृषि संबंधी अन्य प्रकाशन भी उपलब्ध कराए जाएंगे, जिन्हें किसान सस्ते दामों पर प्राप्त कर सकेंगे। वहीं कुछ प्रकाशन निःशुल्क भी वितरित किए जाएंगे। मेले में पशु विज्ञान संकाय की ओर से उन्नत नस्ल की गाय, भैंस और बकरी के पालन-पोषण की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए किसानों को मछली के बीज (फिंगरलिंग्स) भी उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि वे अपने क्षेत्रों में मत्स्य पालन को बढ़ावा दे सकें। हर वर्ष इस मेले में हजारों किसान भाग लेते हैं। इस बार भी लगभग 18 से 20 हजार किसानों के पंजीकरण की संभावना है। बड़ी संख्या में विद्यार्थी, अभिभावक और आम लोग भी मेले में पहुंचते हैं।