Aaj Ki Kiran

सीएम धामी ने किये 236 सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र

Spread the love

 

सीएम धामी ने किये 236 सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र
सीएम धामी ने किये 236 सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को शिक्षा निदेशालय ननूरखेड़ा में प्रारंभिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत चयनित 236 सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। प्रारंभिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत प्रथम चरण की काउंसलिंग में 473 सहायक अध्यापकों का चयन किया गया है, शेष अभ्यर्थियों को संबंधित जनपदों से नियुक्ति दी जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा के गुणात्मक सुधार के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि खराब स्थिति वाले स्कूल भवनों की मरम्मत के लिए आवश्यक धनराशि का प्रस्ताव शीघ्र भेजा जाए, इसके लिए जितनी धनराशि की आवश्यकता होगी दी जायेगी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले सभी अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि राज्य का मुख्य सेवक होने के नाते यह उनका सौभाग्य है कि जिन शिक्षकों के ऊपर राज्य के नौनिहालों के भविष्य का निर्माण करने की बड़ी जिम्मेदारी है, उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान करने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षक की समाज में अहम भूमिका होती है। बच्चों के भविष्य के निर्माण की जिम्मेदारी उनके कंधों पर होती है। अच्छी शिक्षा से एक बच्चा देश और समाज के लिए अनमोल धरोहर साबित होता है। बेहतर शिक्षा जीवन का सबसे मजबूत आधार है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में तकनीक और नवाचार हो रहे है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नव चयनित शिक्षक जिन स्कूलों में जायेंगे उनकी ऑनरशिप लेंगे और नवाचार के कार्य करेंगे। नये शिक्षकों के आने से स्कूलों में शिक्षा के क्षेत्र में नई आशाएं जगेगीं। उन्होंने कहा कि स्मार्ट क्लास, ई-लर्निंग और डिजिटल शिक्षा, शिक्षा के महत्वपूर्ण अंग बन चुके हैं। यह सुनिश्चित किया जाए कि शिक्षण कार्य केवल पाठ्यक्रम तक सीमित न रहे, व्यक्तित्व निर्माण और नैतिक शिक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। जीवन का लक्ष्य तय और दिशा स्पष्ट होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों की प्रतिभा को पहचानना भी शिक्षा का महत्वपूर्ण अंग है। बच्चों को उनकी प्रतिभाओं के आधार पर तैयार करना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों में राज्य सरकार द्वारा 16 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियों में सेवायोजित किया गया है। गैर सरकारी क्षेत्रों में भी रोजगार मेलों के माध्यम से युवाओं को नौकरियां दी जा रही हैं।
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि प्रारंभिक शिक्षा में 2906 पदों के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया गतिमान है। इसके तहत पहले चरण में 473 सहायक अध्यापकों को आज नियुक्ति मिली है। अब स्कूलों में शिक्षकों की संख्या काफी अच्छी हो गई है। जिन स्कूलों में दस से कम छात्र हैं, वहां एक शिक्षक रहेगा, जहां 10 से ज्यादा छात्र हैं वहां दो, जहां 40 से ज्यादा छात्र हैं वहां 3, जहां 70 से ज्यादा छात्र हैं वहां पर 4 एवं जहां 100 से ज्यादा छात्र हैं वहां 5 शिक्षक दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जहां एक शिक्षक है और अगर वह अवकाश पर जाता है तो नजदीकी विद्यालय जहां दो शिक्षक हैं, वहां से एक को उक्त विद्यालय में भेजा जाएगा। यह पूरी व्यवस्था बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि स्कूली शिक्षा में कक्षा 1 से 12 तक त्रिस्तरीय व्यवस्था बनाई जा रही है।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि इस बार स्थानांतरण नीति के अंतर्गत लगभग 6 हजार से ज्यादा शिक्षकों के स्थानांतरण हुए। स्थानांतरण में काउंसलिंग व्यवस्था का असर यह रहा कि जिनका ट्रांसफर हुआ वे तो खुश हैं, जिनका ट्रांसफर नहीं हुआ वो भी खुश हैं। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री एवं सम्पूर्ण कैबिनेट का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पात्र शिक्षकों की शीघ्र पदोन्नति के लिए भी सरकार कोई न कोई रास्ता निकालने जा रही है। गेस्ट फैकल्टी कि मांगों के संदर्भ में उन्होंने कहा कि प्रयास किया जा रहा है कि उनको अपना जनपद मिल जाए। इनकी वेतन वृद्धि से जुड़ी मांग पर भी विचार किया जा रहा है।
इस अवसर पर सचिव विद्यालयी शिक्षा रविनाथ रमन, अपर सचिव श्रीमती रंजना राजगुरू, महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा बंशीधर तिवारी, निदेशक विद्यालयी शिक्षा अजय कुमार नौडियाल एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

One thought on “सीएम धामी ने किये 236 सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र

  1. Discover exquisite Austrian wines at wine-tasting-wien.netlify.app and immerse yourself in Vienna’s vibrant wine culture.
    In Wien kann man die Vielfalt osterreichischer Weine auf besondere Weise entdecken. Die Region ist bekannt fur ihren exzellenten Wei?wein, besonders den Grunen Veltliner. Die Weinkeller Wiens locken mit ihrem authentischen Charme und kostlichen Tropfen.

    Das milde Klima und die mineralreichen Boden begunstigen den Weinbau. Das gibt den Wiener Weinen ihren unverwechselbaren Charakter.

    #### **2. Beliebte Weinregionen und Weinguter**
    In Wien gibt es mehrere renommierte Weinregionen, wie den Nussberg oder den Bisamberg. Hier reifen einige der besten osterreichischen Weine heran. Familiengefuhrte Weinguter bieten oft Fuhrungen und Verkostungen an. Dabei lernt man viel uber die Herstellung und Geschichte der Weine.

    Ein Besuch im Weingut Wieninger oder im Mayer am Pfarrplatz lohnt sich. Diese Weinguter stehen fur hochste Qualitat und Handwerkskunft.

    #### **3. Ablauf einer typischen Weinverkostung**
    Eine klassische Wiener Weinverkostung beginnt meist mit einer Kellertour. Die Winzer erklaren gerne ihre Arbeitsschritte. Danach folgt die Verkostung unterschiedlicher Weine. Von frischen Wei?weinen bis zu kraftigen Rotweinen ist alles dabei.

    Haufig werden die Weine mit lokalen Kasesorten oder Brot serviert. Das unterstreicht die Geschmacksnuancen der Weine.

    #### **4. Tipps fur unvergessliche Weinverkostungen**
    Um das Beste aus einer Weinverkostung in Wien herauszuholen, sollte man vorher buchen. Viele Weinguter haben begrenzte Platze und sind schnell ausgebucht. Zudem lohnt es sich, auf die Jahreszeiten zu achten. Im Winter bieten viele Weinguter gemutliche Kellerveranstaltungen.

    Ein guter Tipp ist auch, ein Notizbuch mitzubringen. Viele Gaste schatzen spater die Erinnerungen an die Verkostung.

    ### **Spin-Template fur den Artikel**

    #### **1. Einfuhrung in die Weinverkostung in Wien**
    Viele Weinverkostungen finden in historischen Gewolbekellern statt.

    #### **2. Beliebte Weinregionen und Weinguter**
    Diese Weinguter stehen fur hochste Qualitat und Handwerkskunst.

    #### **3. Ablauf einer typischen Wiener Weinverkostung**
    Die Winzer erklaren gerne ihre Arbeitsschritte.

    #### **4. Tipps fur unvergessliche Weinverkostungen**
    Im Herbst finden oft Weinlesefeste statt.

    **Hinweis:** Durch Kombination der Varianten aus den -Blocken konnen zahlreiche einzigartige Texte generiert werden, die grammatikalisch und inhaltlich korrekt sind.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *