साहित्य दर्पण की मासिक काव्य संध्या संपन्न

काशीपुर। साहित्य दर्पण की मासिक काव्य संध्या का आयोजन स्टेडियम रोड स्थित वीके मिश्रा के आवास किया गया, जिसकी अध्यक्षता डॉ. यशपाल सिंह रावत ने की। मुख्य अतिथि विजेंद्र सिंह चौधरी, विशिष्ट अतिथि डॉ. सुरेंद्र शर्मा मधुर एवं सुभाष त्यागी रहे। संचालन ओइ्म शरण आर्य चंचल ने किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र का अनावरण, माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। सरस्वती वंदना कु. प्राची तिवारी ने मधुर स्वर में प्रस्तुत की। कवि जितेंद्र कुमार कटियार, कैलाश चंद्र यादव, ओइ्म शरण आर्य चंचल, डॉ. सुरेंद्र शर्मा मधुर, वीके मिश्रा, सोमपाल सिंह प्रजापति, डॉ. यशपाल सिंह रावत पथिक, मुनेश कुमार शर्मा, कुमार विवेक मानस, डॉ. प्रतोष मिश्रा, सुभाष चंद्र अग्रवाल सीए, सुरेंद्र भारद्वाज, डॉ. सुभाष चंद्र सिंह कुशवाहा, विजय प्रकाश कुशवाहा, शुभम लोहनी, सत्य प्रकाश मिश्रा, अनुराग चौधरी, कवियत्री कु. प्राची तिवारी आदि कवियों ने अपनी सर्वश्रेष्ठ रचना प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। काव्य संध्या में विजेंद्र सिंह चौधरी, नीरज कुमार, रानी बिश्नोई, अपूर्वा मिश्रा, ममता मिश्रा, सुभाष त्यागी, शैलेंद्र मिश्रा, राम रतन सक्सेना, गुंजन मौर्य आदि उपस्थित रहे।