अनिल शर्मा
ठाकुरद्वारा( मुरादाबाद )
सिद्धिविनायक सेवा संस्था एवं जागरण मंडल, ठाकुरद्वारा के द्वारा गत वर्ष की भाँति इस वर्ष भी श्रावण मास में प्रतिदिन होने वाले रुद्राभिषेक कार्यक्रम का समापन होलिका मंदिर प्रांगण में प्रथम महारुद्राभिषेक व उसके उपरांत यज्ञ में पूर्णाहुति के द्वारा किया गया है I सभी निरोगी रहे स्वस्थ रहे और विश्व का कल्याण हो के भाव से यज्ञ में आहुति दी गयीं I पूर्णआहुति के बाद संस्था के प्रबंधक नागेंद्र शिवकुमार सिंह के द्वारा सभी भक्तों को प्लास्टिक इस्तेमाल ना करने की शपथ दिलायी गयी I जिसमें पंडित ललता प्रसाद शास्त्री ने महारूद्रभिषेक व यज्ञ कराया, उनके साथ में पंडित अजय ज व पंडित आकाश मिश्रा जी के द्वारा पूजा कराई गयीI पूजा में मुख्य यजमान हरकरन सिंह व उषा देवी रहे I सम्मलित डॉक्टर वीर सिंह सैनी जी भाजपा र्पूर्वं.ज़िला उपाध्यक्ष , निशा , चंद्रेश ,अनुज शर्मा , नदन सिंह, हरकरन सिंह, विनय , सुनील , अवनीश , अनुग्रह प्रताप , राजू ,जयप्रकाश,
रामबहादुर सिंह, दयाराम सिंह, अंकित जी, निपेंद्र ,चंद्रेश , मोनी अनिल सर, उषा देवी, वंशिका सिंह,आदि रहे l
